Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक के प्रयास से मिला एक साल का मजदूरों का बकाया मजदूरी

अभिजीत सेन (संवादाता पोटका)

चाण्डिल: चांडिल प्रखंड क्षेत्र के गांगुडीह में निर्माण हो रहे पानी टंकी में कार्यरत मजदूरों का विगत एक वर्ष से मजदूरी भुगतान नहीं होने से मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। वहीं मजदूरों का एक वर्ष का बकाया वेतन 48 हजार 9 सौ 82 रुपया था। वही मजदूरों ने इसकी जानकारी इचागढ़ के विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मजदूरों का मांग को संज्ञान में लेते हुए पानी टंकी निर्माण करा रहे संवेदक से बात कर मजदूरों का एक वर्ष का बकाया वेतन 50 हजार रुपया भुगतान कराया। वही मजदूरों को एक वर्ष की बकाया वेतन मिलने से काफी हर्ष है। वही मजदूरों ने विधायक का आभार जताया। मौके पर केंद्रीय सदस्य काब्लू महतो, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, गुरुचरण मुर्मु, राहुल सिंह सरदार, बाबूराम हेंब्रोम, बासु बेसरा, संजय बेसरा, बाबू कुमार आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment