क्षेत्रीय न्यूज़

सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत किया मेडिकल कैंप का आयोजन

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: सीआरपीएफ ए 193 बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कांद्राकोटा बेसिक प्राइमरी स्कूल में स्थानीय ग्रामीणों को सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया गया। सीआरपीएफ ए 193 वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी हिमांशु सिंह ने लोगों का मुफ्त मेडिकल चेकअप किया और दवाइयां भी दिया। इस मौकेेे पर सीआरपीएफ के अधिकारी केे बी के एस चौधरी, नि/जीडी खजान सिंह, उपनि/ जीडी गिरीश चंद्र, उपनि/ रमेश चंद्र सहित कई पदाधिकारी और सीआरपीएफ केेे जवान उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment