क्षेत्रीय न्यूज़

कांग्रेस नेता हिकिम चन्द्र महतो हुआ रेल केस से हुए बरी। लोगों ने फूल माला पहना कर किया स्वागत।

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल: अलग झारखंड की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन के दौरान 1994 में चांडिल रेल थाना में हुई केस से कांग्रेस नेता हिकिम चंद्र महतो केस से बरी हो गए हैं। केस से बरी होने के पश्चात चौका में खगेन महतो के नेतृत्व में इन लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। हिकिम चंद्र महतो ने कहा कि जिस झारखंड राज्य अलग करने के उद्देश्य से रेल रोको आंदोलन किया गया था। अलग झारखंड राज्य बनकर वह वर्ष 2000 में ही साकार हुआ है। इस मौके पर खगेन महतो, विद्युत दां, अरूप सिंह, जगन्नाथ महतो, शंकर मंडल, कैलाश प्रमाणिक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।