देश विवाद

कृषि मंत्री ने बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की

न्यूज़ डेस्क दिल्ली

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने covid 19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एक बार फिर किसानों से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए, तोमर ने कहा कि सरकार दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों के साथ बातचीत जारी रखने के लिए हमेशा तैयार है। https://twitter.com/nstomar/status/1352615531921068032?s=20

उन्होंने कहा, कई किसान यूनियनें, अर्थशास्त्री और विभिन्न क्षेत्रों के लोग कृषि विधेयकों का समर्थन कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।तोमर ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ 11 दौर की वार्ता की। उन्होंने कहा, सरकार तीन नए कृषि विधानों के बारे में संदेह दूर करने के लिए तैयार है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment