क्षेत्रीय न्यूज़

गौरांगकोचा में होने वाले दिसोम बाहा को स्थगित किया गया

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के बेसरा होटल में दिसोम बाहा कमिटी द्वारा मंगलवार को आपात बैठक किया गया।जिसमें आगामी पन्द्रह अप्रैल को गौरांगकोचा स्थित जीवन समीप आदिवासी एवं कला संस्कृति भवन जाहेर थान में 15 अप्रैल को लगने वाले दिसोम बाहा को बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुये बाहा पर्व को स्थगित करने का निर्णय लिया।इस आशय की जानकारी देते हुये दिसोम बाहा कमिटी के कोषाध्यक्ष अभिराम मुर्मू ने बताया कि राज्य में बढ़ते कोरोना की प्रकोप को देखते हुये दिसोम बाहा को स्थगित किया जाता है।उन्होंने यह भी बताया 15 अप्रैल को बाहा व सरहुल की राजकीय अवकाव पर जाहेर थान सरना स्थल पर केवल पुजा अर्चना किया जायेगा।मौके पर अभिराम मुर्मू सोनु बेसरा भोलानाथ मांझी आदि मौजूद थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment