क्षेत्रीय न्यूज़ दुर्घटना

चांडिल में पिकअप वैन 407 वैन और ट्रक के बीच टक्कर में एक कि मौत

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: सरायकेला- खरसावां जिले चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित भादूडीह के पर ट्रक और पिकअप वैन के बीच सीधी टक्कर हो जाने से पिकअप वैन में सवार एक सब्जी बिक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय समाजसेवी डॉ0 मुरलीधर हाजरा और पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया। जहां घायल सभी चारों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी घायल तिरुलडीह थाना क्षेत्र के चौड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। वे लोग सब्जी बेचकर वापस अपने घर तिरुलडीह के चौड़ा लौट रहे थे। भादुदिह के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद करीब आधा घंटे तक एनएच 33 पर जाम की स्थिति बन गई थी। घटना में ट्रक और पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment