खेल देश

भावना पटेल ने जीता रजत पदक, टोक्यो पैरालिंपिक के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी

न्यूज़ डेस्क दिल्ली

भारत की भावना पटेल ने टोक्यो पैरालिंपिक में टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भावना आज सुबह फाइनल में चीन की यिंग झोउ से हार गईं।

उसने कल एक करीबी मुकाबले में चीन की झांग मियाओ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। भावना ने पैरालिंपिक में फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया।