जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)
चांडिल। चांडिल प्रखंड क्षेत्र के कांगलाडीह में नव प्रथमिक विद्यालय से ऊपर टोला कलब घर की ओर 7,76,550 रुपए की लागत से 565 फीट पीसीसी सड़क का ईंचागढ के झामुमो विधायक सविता महतो ने रविवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा इस सड़क को लेकर ग्रामीण काफी दिनों से मांग कर रहे थे। यह सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत होगी। विधायक ने कहा पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, राहुल वर्मा, मेहताब आलम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।











Add Comment