क्षेत्रीय न्यूज़

विधायक सविता महतो के पहल पर चांडिल परिक्षेत्र के विस्थापितों का पुनर्वास अनुदान भुगतान हेतु 60 करोड़ का हुआ स्वीकृति

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने विगत दिनों राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जल संसाधन विभाग के सचिव से मिलकर चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों के अनुदान मुआवजा हेतु राशि आवंटन करने को लेकर मांग पत्र सौंपा था। जिस पर सरकार ने पहल करते हुए विस्थापितों की समस्या के समाधान के लिए चांडिल परिक्षेत्र के विस्थापितों को पुनर्वास अनुदान भुगतान हेतु ईचा परिक्षेत्र के पुनर्वास मद से 60 करोड़, 94 लाख, 44 हजार 1 सौ 92 रुपये की स्वीकृति मिली है। वही इस संबंध में विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव का आभार व्यक्त किया। विधायक सविता महतो ने कहा कि विस्थापितों के बीच मुआवजा राशि का भुगतान होने से विस्थापितों का समस्या का समाधान होगा। वही राशि आवंटन होते ही विस्थापितों में खुशी की लहर है।

About the author

ज़मीर आज़ाद

Add Comment

Click here to post a comment