पर्यावरण राज्य

सात साल से बंद पड़े पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा कोयला उत्तखनन दोबारा शुरू किये जाने को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज

झारखंड: सात साल से बंद पड़े पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पंचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कोयला उत्तखनन दोबारा शुरू किये जाने को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं। सांसद विजय हांसदा, उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक दीप पी जनार्दन ने विभागीय अधीकारियो के साथ पंजाब स्टेट पावर कॉपोरेशन लिमिटेड एवं डीबीएल कम्पनी के पदाधिकारियों ने कोयला उत्तखनन एवं परिवहन का काम चालू किये जाने को लेकर बैठक की। सांसद हांसदा ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को पुराने भुगतान के मामले की जांच कर उसका भुगतान करने, आर एन आर पालिसी का अनुपालन करने का निर्देश दिया। पंचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को आवंटित है एवं खुदाई एवं ढुलाई का काम डीबीएल कम्पनी को मिला है।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment