तकनीक देश

भारत ने ओडिसा तट पर जमीन से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल के दो सफल परीक्षण किये

भारत ने आज ओडिसा में चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल के दो सफल परीक्षण किये। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन परीक्षणों से सैन्‍य हथियार प्रणाली ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता सिद्ध कर दी है। दोनों मिसाइलों ने परीक्षणों के दौरान परीक्षण रेंज में उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन परीक्षणों के दौरान मिसाइल, हथियार प्रणाली रडार और कमांड पोस्ट सहित सभी हथियार प्रणाली घटकों के प्रदर्शन को प्रमाणित किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्‍य हथियार प्रणाली के सफल प्रक्षेपण के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, भारतीय सेना और रक्षा उद्योग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सफल परीक्षणों ने एक बार फिर प्रणाली की विश्वसनीयता साबित कर दी है।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment