विदेश

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ संयुक्त विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किए जाने के मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित

पाकिस्तान में, सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ संयुक्त विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किए जाने के मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है। आज की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सरकार से अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के बाद नेशनल असेम्बली की कार्यवाही का विवरण सरकार को प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

नेशनल असेम्बली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने रविवार को फैसला सुनाते हुए कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव सरकार को गिराने के लिए विदेशी साजिश से जुड़ा है इसीलिए विचारणीय नहीं है। कुछ मिनटों के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री की सलाह पर नेशनल असेम्बली भंग कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ घंटों में इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पांच सदस्यों की पीठ द्वारा सुनवाई शुरू कर दी थी।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment