चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)रविवार को चौका थाना क्षेत्र के चौका ओवरब्रिज में जमशेदपुर से रांची जा रही टाटा सुमो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सुमो में करीब आठ लोग सवार थे। चौका पुलिस घायलों को चांडिल अनुमंडल अस्पताल लाई। इस दुर्घटना में सूमो चालक जमशेदपुर के डाईगुटु निवासी 45 वर्षीय सुनील प्रामाणिक का मौके पर ही मौत हो गई। घायलों मे सरोज कुमारी, पार्वती एवं संगीता देवी को अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर जमशेदपुर एमजीएम भेज दिया। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुमो में सवार लोग शिव गुरु चर्चा के शिष्य हरेंद्र जी के निधन की सूचना पर रांची जा रहे थे।
चौका सड़क दुर्घटना में एक की मौत कई लोग घायल
September 4, 2022 1:30 pm
42,681 Views
1 Min Read










Add Comment