राज्य स्‍वास्‍थ्‍य

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को छठ महापर्व को लेकर राज्य के सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश दिया

ज़मीर आज़ाद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को छठ महापर्व को लेकर राज्य के सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। वे आज राजधानी रांची के कांके डैम और हटनिया तालाब में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार विशेष जोर दे रही है। राजधानी रांची में कांके डैम एक बेहतर पर्यटक स्थल है लेकिन यहां की व्यवस्था में कई खामियां और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आपसी समन्वय नहीं होने से यहां का बेहतर रखरखाव नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त की जाएगी, ताकि पर्यटकों को बढ़ावा मिले।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment