Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
अपराध

कानपुर में 3000 करोड़ का बड़ा खेल: पप्पू छुरी गिरफ्तार, 68 बैंक खातों से खुला फर्जीवाड़े का कच्चा चिट्ठा

कानपुर में 3000 करोड़ का महा-घोटाला!
कानपुर में 3000 करोड़ का महा-घोटाला!

कानपुर: कानपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने फर्जीवाड़े की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड महफूज अली उर्फ ‘पप्पू छुरी’ को दबोच लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने करीब 3000 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया है।

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि यह गिरोह लोगों को लोन और बीमा दिलाने का लालच देकर उनके दस्तावेज ले लेता था। फिर उन्हीं कागजों पर फर्जी फर्में और बैंक खाते खोले जाते थे। अब तक ऐसे 68 बैंक खातों का पता चला है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क के तार यूपी के अलावा पंजाब, दिल्ली, हिमाचल और बंगाल तक फैले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस काले धन का इस्तेमाल स्लॉटर हाउस और स्क्रैप के धंधे में किया जा रहा था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment