30.1 C
New Delhi
July 2, 2025
पर्यावरणराज्य

रांची के कांके इलाके का तापमान 2 डिग्री के पास

राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के चलने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे कनकनी बढ़ गई है। कल रांची के कांके इलाके का तापमान 2 डिग्री के पास पहुंच गया। जबकि मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्शियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों और पेड़ पौधों से घिरे होने के कारण इस इलाके में सुबह पौधों पर बर्फ जमने की खबर आयी है। राजधानी रांची का तापमान सात डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं डाल्टनगंज में भी तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज पलामू, गिरिडीह और रामगढ़ में भी पारा पांच से छह डिग्री के बीच रहेगा। 21 से 23 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 24 दिसंबर से एक बार फिर आकाश में बादल छाये रहने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

Related posts

बीडीएस द्वितीय वर्ष की मार्कशीट गुम, सनहा दर्ज

आजाद ख़बर

हाथीयों के झुंड से परेशान किसान,नाकाम प्रशासन

आजाद ख़बर

झारखंड:तीन गाँवों को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक