चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) चांडिल थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी पर बने डैम पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे गांगुडीह कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक राकेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की सुबह 10 बजे की है। स्थानीय लोगों ने घायल राकेश मुर्मू को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। घायल युवक का सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक राकेश मुर्मू स्नान करने के लिए स्वर्णरेखा नदी जा रहा था।
चांडिल डैम पुल में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार युवक घायल
April 23, 2023 12:19 pm
42,692 Views
1 Min Read










Add Comment