Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/thetehel/public_html/azadkhabar.com/wp-content/plugins/wp-postviews/wp-postviews.php on line 65
अपराध शिक्षा

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: नीट विवाद से लेकर नगर निगम चुनाव तक विपक्ष को घेरा

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: नीट विवाद से लेकर नगर निगम चुनाव तक विपक्ष को घेरा
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: नीट विवाद से लेकर नगर निगम चुनाव तक विपक्ष को घेरा

शिमला/कांगड़ा, 14 मई:

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर आज अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज़ में नज़र आए। कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने नीट (NEET) परीक्षा विवाद, ईंधन बचत अभियान और आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि जनता अब कांग्रेस से उसकी झूठी गारंटियों का हिसाब मांग रही है।

नीट विवाद और सीबीआई जांच

नीट परीक्षा में कथित धांधली के आरोपों पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। उन्होंने विपक्ष पर इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा, “एजेंसियां निष्पक्षता से काम कर रही हैं, जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।” साथ ही, सीबीआई डायरेक्टर के एक्सटेंशन पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल फिलहाल केरल में पोस्टर विवाद सुलझाने में व्यस्त हैं।

पीएम मोदी का ‘ईंधन बचत’ संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने काफिले और यात्राओं में कटौती करने की पहल की सराहना करते हुए अनुराग ठाकुर ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि चाहे वह ई-रिक्शा का इस्तेमाल हो, मेट्रो की सवारी हो या वर्क फ्रॉम होम, ईंधन बचाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में हमारी निर्भरता भी कम होगी।

नगर निगम चुनाव: “कांग्रेस ने किया धर्मशाला से विश्वासघात”

धर्मशाला स्मार्ट सिटी और आगामी नगर निगम चुनावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को रोकने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए 10 गारंटियां दी थीं, लेकिन आज एक भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने युवाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान करते हुए अपील की कि धर्मशाला में भाजपा की जीत सुनिश्चित कर विकास को नई रफ्तार दें।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment