29 C
New Delhi
April 26, 2024
कोविड-19 विदेश

COVID-19 :कोरोना वायरस की मार से बेहाल रूस

रूस में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या दो लाख 32 हज़ार से ज़्यादा हो गई है। इसके साथ ही रूस अब ब्रिटेन और स्पेन को पीछे छोड़ते हुए कोरोना संक्रमण के लिहाज से दूसरे पायदान पर पहुंच गया है।

दुनिया में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं। पिछले 24 घंटे में रूस में संक्रमण के 10,899  नए मामले सामने आए हैं। लगातार दसवें दिन रूस में नए मरीज़ों की संख्या 10 हज़ार से अधिक रही। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि संक्रमित मामलों की संख्या इतनी अधिक होने के बावजूद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या केवल 2,116 है।

देश में लॉकडाउन में राहत देने के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले के मद्देनज़र मॉस्को ने मई के अंत तक सेल्फ आइसोलेशन के मापदंडों को बढ़ा दिया है, हांलाकि इस हफ्ते से उद्योगों और निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। राष्ट्रपति पुतिन ने क्षेत्रों को उनकी स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से प्रतिबंध लगाने की अनुमति दी है।

Related posts

विमान स्पाइसजेट की सीट संख्या सत्रह-ए और पच्चीस-डी के यात्री पाजिटिव पाए गए: अण्डमान निकोबार

आजाद ख़बर

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों से 12 से 14 वर्ष की आयु वाले बच्‍चों के टीकाकरण अभियान को बढाने के लिए कहा

Zamir Azad

लाकड़ी पंचायत में दिया गया कोविसिल्ड टीकाकरण

ज़मीर आज़ाद

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक