अभी-अभी स्‍वास्‍थ्‍य

विश्व हृदय दिवस आज पूरे विश्व में मनाया गया

आज विश्व हृदय दिवस है। इस के आयोजन का उद्देश्य हृदय रोगों और संबंधित समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। विश्व हृदय परिसंघ ने वर्ष 2000 में इस दिवस की शुरूआत की थी, तब से हृदय रोगों की रोकथाम के प्रयास और जीवन-शैली में बदलाव के आह्वान के साथ 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है।