विजयदशमी आज पूरे देश में भी श्रद्धा और उल्लास से मनायी जा रही है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं। श्री रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार देश की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करता है और हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि यह त्योहार भगवान राम के पवित्र और सदगुण संपन्न जीवन की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय से सभी के जीवन में नई प्रेरणा देता है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1320321713465225216?s=20
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1320190664936620033?s=20











Add Comment