December 10, 2025
राज्यविवाद

एसीबी ने शुरू की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले की जांच: झारखंड

राज्य में हुए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो- एसीबी ने शुरू कर दी है। एसीबी ने कल प्रारंभिक जांच-पीई दर्ज की। एसीबी के डीएसपी सादिक ए रिजवी को मुख्य जांच पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को सहायक जांच पदाधिकारी बनाया गया है। यह मामला राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ा हुआ है, जहां छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता और सरकारी राशि का गबन किया गया है। इस मामले में धनबाद, लातेहार, गढ़वा, चतरा समेत कई जिलों में प्राथमिकी पहले से ही दर्ज हैं। एसीबी सरकार को अपनी पहली जांच रिपोर्ट पंद्रह दिनों में सौंपेगी।

Related posts

निर्मल महतो जयंती पर निकाली वाईक रैली

आजाद ख़बर

डायन प्रताड़ना मामले में नीमडीह थाना में मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में मुक-बधिर महिला से दुष्कर्म

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक