क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

चौका पुलिस ने पुजारी भावतोष शर्मा के हत्यारे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जगन्नाथ चटर्जी  (संवादाता चांडिल)

चांडिल: चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कांड्रा के पुजारी भवतोष शर्मा का त्रिशूल से हत्या करने का आरोपी धोबातांबा निवासी 28 वर्षीय बासेत मांझी को गिरफ्तार कर सोमवार को सरायकेला जेल भेज दिया। चौका थाना प्रभारी प्रकाश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि आपसी रंजिश के कारण उनकी हत्या की गई है। पुजारी भावतोष ने आरोपी के घर से पूजा पाठ करने के नाम पर पैसे लिए थे। जिसके कारण वह इस घटना को अंजाम दिया।

बरामदगी
हत्या करने में उपयोग किया गया लोहे का त्रिशूल और खुन लगा धोती

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment