क्षेत्रीय न्यूज़

शरारती तत्वों ने झाड़ियों में लगाया आग,फुस के मकान जलने से बचा

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल:चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गाँव में शुक्रवार की शाम करीब पाँच बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने गाँव के समीप झाड़ियों में आग लगा दी।आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।आग की लपटें घरों की और आ रही थी। गाँव में अधिकतर फुस के मकान है ।जिसमें आग न लगे इसलिए लोगों ने बाल्टी व डेगची में चापाकल से पानी लाकर बुझाया।