क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

मझगांव पुलिस ने सैकड़ो लीटर जवा महुआ देशी को किया नष्ट

तनबीर आलम  (संवादाता मझगांव)

मझगांव : मझगांव पुलिस ने रविवार अहले सुबह 6 बजें खड़पोस, हल्दिया, गड़ासाई गांव पहुंचकर अवैध जवा महुआ देशी शराब विरुद्ध अभियान चलाया। जिसमें सैकड़ो लीटर देशी शराब को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी विकास दुबे ने बताया गुप्त सुचना मिली थी कि खड़पोस, गड़ासाई समेत हल्दिया गांव में अवैध जवा महुआ का देशी शराब बनाकर सफ्लाई किया जाता है। जिसमें टीम गठित कर पुलिस बल द्वारा तीनों गांवों में सर्च अभियान चलाया, पुलिस वाहन देख कर शराब बनाने वाले गिरोह भाग निकले पुलिस को सैकड़ो लीटर देशी शराब बरामत किया। मौके पर देशी शराब को नष्ट बनाने वाले उपकरण को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर एएसआई विजय कुमार द्विवेदी, नरेश शाह समेत पुलिस सशस्त्र बल उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment