अपराध क्षेत्रीय न्यूज़

पति ने डंडा से पीटकर पत्नी की हत्या

जगन्नाथ चटर्जी (संवादाता चांडिल)

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के चालकबेड़ा में पति ने डंडा से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक वीर सिंह सरदार और उसकी 21 वर्षीय पत्नी गीता सिंह सरदार के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उसी दौरान वीर सिंह सरदार ने अपनी पत्नी गीता सिंह सरदार को डंडा से पीट दिया। घटना के दौरान गीता सिंह सरदार के द्वारा शोर करने के बाद पड़ोसी इकट्ठा हो गया जिसके बाद नाजुक हालत में उसे चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वीर सिंह सरदार और गीता सिंह सरदार के बीच प्रेम विवाह हुआ था। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे है, पहला चार वर्ष एवं दूसरा दो वर्ष की बेटी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार की सुबह पुलिस चालकबेड़ा स्थित चालकबेड़ा पहुंची तथा मामले की छानबीन कर मृतका के पति वीर सिंह सरदार को गिरफ्तार कर लिया तथा उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद चालकबेडा में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया की पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। चांडिल से जगन्नाथ चटर्जी की रिपोर्ट।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment