राजनीति राज्य

Uttarakhand Chunav 2022: उत्‍तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग

उत्‍तराखण्‍ड विधानसभा में 70 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के बाद कुल छह सौ बत्‍तीस उम्‍मीदवार रह गए है। इन सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। राज्‍य मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार 95 उम्‍मीदवारों ने कल अपना नामांकन वापस लिया है।

इसके पहले, 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के बाद सात सौ पचास उम्‍मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से 29 जनवरी के बाद 23 नामांकन पत्र निरस्‍त कर दिए गए थे।

उत्‍तराखण्‍ड में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 10 मार्च को होगी।

About the author

Zamir Azad

Add Comment

Click here to post a comment