स्‍वास्‍थ्‍य

कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों की संख्या 101 हुई

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 101 पर पहुंच गए हैं। सोमवार रात को 4 नए मामले आने के बाद यह आंकड़ा 100 के पार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों में तीन पुणे के हैं और एक सातारा का है। इन लोगों ने पेरू, यूएई और सऊदी अरब की यात्रा की थी।

अब तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक 68 वर्षीय फिलीपींस के नागरिक और दो अन्य 63-63 वर्षीय लोग शामिल थे।