November 17, 2025
खेलदेश

चेस ओलंपियाड ऑनलाइन फाइनल प्रतियोगिता में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की

FIDE चेस ओलंपियाड ऑनलाइन फाइनल प्रतियोगिता में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की है। भारत के नाम प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक रहा। ये पहली बार रहा कि भारत ने स्वर्ण पदक जीता। भारत के साथ प्रतियोगिता में रूस संयुक्त विजेता रहा। दोनों ही टीम 3-3 की बराबरी पर रहीं।

 

प्रतियोगिता में इंटरनेट कनेक्शन टूटने की वज़ह से एक बार भारतीय उम्मीदों को काफी धक्का लगा था। लेकिन अंत में भारत और रूस संयुक्त विजेता घोषित किए गए। वहीं शनिवार को विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी ने फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के सेमीफाइनल में मोनिका सोक्को को टाई ब्रेक में हराकर भारत को पोलैंड पर जीत दिलाई थी। इसके साथ ही भारतीय टीम पहली बार शतरंज ओलंपियाड के फाइनल में पहुंची थी। भारत की इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व शतरंज चैंपियन व ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने ख़ुशी जताई।

Related posts

नजीरया बदलो अभियान के तहत मैराथन का आयोजन: पूर्वी सिंहभूम

आजाद ख़बर

कोविड-19 पर भारत सरकार की तैयारियों को लेकर 58 प्रतिशत नागरिक संतुष्ट

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद-आईसीसीआर ने संस्कृत अध्ययन के लिए लिटिल गुरु एप शुरू करने के लिए गैमअप स्पोर्ट सर्विस टैक्नीकल के साथ करार

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक