22.1 C
New Delhi
March 24, 2023
क्षेत्रीय न्यूज़ विवाद

असामाजिक तत्वों ने बिरसा मुण्डा के मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोश

फणीभूषण टुडू  (संवाददाता चांडिल)

चाण्डिल: मंगलवार की रात नीमडीह प्रखंड के जामडीह स्थित एन.एच.32 के समीप स्थित भगवान बिरसा मुण्डा के मुर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जिसके कारण स्थानीय लोंगों एवं सामाजिक संगठन आदिम भूमिज मुण्डा समुदाय आक्रोश जताया एवं घटना की निन्दा की।पुलिस घटनास्थल पहुँचकर लोगोंं को समझाया, मुर्ति को स्थापित किया। इस बारे में आदिम भूमिज मुण्डा समिति के अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह सरदार ने बताया कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अंग्रेजों के बिरूद्ध आन्दोलन करने में अग्रणी भूमिका निभाई।उन्होंने कहा ऐसे महापुरुषों का मुर्ति को क्षतिग्रस्त करना देशद्रोह की मानसिकता है।उन्होने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों को चिन्हित कर कारवाई करने की माँग की।

Related posts

गांव में अच्छी सड़क नहीं, लोग होते हैं परेशान

कृषि मंत्री ने बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की

गहन जन स्वास्थ्य सर्वे, लोगों से ली जाएगी जानकारी: डॉक्टर वीरांगना सिंकु

आजाद ख़बर

Leave a Comment

आजाद ख़बर
हर ख़बर आप तक