क्षेत्रीय न्यूज़ राज्य

नारगाटाँड़ में हुआ माराङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा का मुर्ति अनावरण

फणीभूषण टुडू (संवाददाता चांडिल)

जयपाल सिंह मुण्डा ने संविधान निर्माण में अग्रणी भूमिका एवं सदस्य व झारखंड आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाये थे:- (अनिता पारित) जिला परिषद सदस्य नीमडीह

चाण्डिल: नीमडीह प्रखंड के जामडीह पंचायत के सिरका(नारगाटाँड़) में रविवार को आखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुण्डा कल्याण समिति नीमडीह व आदिवासी भूमिज मुण्डा सरना समिति तिल्ला के संयुक्त तत्वावधान में माराङ गोमके, शिक्षाविद् , पत्रकार एवं एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुण्डा का 118 वाँ जयंती पर उनका मुर्ति अनावरण सह जयंती मनाया गया।मूर्ति अनावरण के सर्व प्रथम लाया (पुजारी)सुनिल सिंह ने आदिवासी मुण्डा रिति रिवाज के अनुसार पुजा अर्चना की ,तत्पश्चात सभी ने बारी बारी से जयपाल सिंह मुण्डा के आदमकद मुर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर जयन्ती मनाया गया।मौके पर नीमडीह जिला परिषद अनिता पारित ने कहा कि भूमिज मुण्डा समाज से जन्म लेने वाले महान शिक्षाविद, पत्रकार, राजनेता व राजनीतिज्ञ माराङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा संविधान निर्माता सभा के प्रथम एवं झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाये थे।मौके पर आदिम भूमिज मुण्डा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष वैधनाथ सिंह सरदार,मनोहर सिंह सरदार, हरेकृष्ण सिंह सरदार,निरंजन सिंह,कुसुम कमल सिंह,दिगम्बर सिंह सरदार, जयदेव सिंह सरदार, जयराम सिंह सरदार,अरूण सिंह,श्यामा पदो सिंह,वृहस्पति सिंह,अजम्बर सिंह,भवानी सिंह आदि उपस्थित थे।

About the author

आजाद ख़बर

Add Comment

Click here to post a comment