पर्यावरण विदेश

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से 34 लोगों की मौत, 17 लापता

अंतरराष्ट्रीय समाचार

इंडोनेशिया में रविवार को ज्वालामुखी फटने से 34 लोगों की मौत हो गयी। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि माउंट सेमेरू पर फटे ज्वालामुखी की राख और गर्म कीचड़ के कारण हज़ारों लोगों को पलायन करना पड़ा।

लगभग सत्रह लोग अब भी लापता हैं। खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। ज्वालामुखी अब भी सक्रिय है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सम्भावित खतरे के कारण दो हज़ार परिवारों को विस्थापित किया जाएगा।

About the author

ज़मीर आज़ाद

Add Comment

Click here to post a comment